Banka, अंचल कार्यालय धोरैया में राजस्व कर्मचारियों के साथ सीओ ने की समीक्षा बैठक

दाखिल खारिज, परिमार्जन के लंबित कार्यों के त्वरित निष्पादन का निर्देश, विभिन्न वादों के जल्द निपटारा करने तथा रिपोर्ट समर्पित करने का दिया निर्देश

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट:

धोरैया (बांका).अंचल कार्यालय धोरैया में अंचलाधिकारी श्रीनिवास सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई.इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राजस्व कर्मियों की हालिया हड़ताल के कारण बाधित हुए सरकारी कार्यों को गति देना और लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करना था. अंचलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि हड़ताल के कारण जितने भी मामले लंबित हुए हैं, उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. दाखिल-खारिज और परिमार्जन के आवेदनों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए, सीओ ने कर्मचारियों को इन्हें समय सीमा के भीतर अपडेट करने को कहा ताकि आम जनता को परेशानी न हो. कृषि विभाग से संबंधित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार करने और उनके निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय से प्राप्त होने वाले मामलों की गंभीरता को देखते हुए, सीओ ने सख्त हिदायत दी कि संबंधित रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से समर्पित की जाए. अंचलाधिकारी ने जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की स्थलीय जाँच करने और उन पर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया. वहीं आपदा से संबंधित मामलों पर 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया. अंचलाधिकारी ने कहा कि हड़ताल के कारण जो कार्य रुके थे, उन्हें अब मिशन मोड में पूरा किया जाएगा.किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मौके पर राजस्व अधिकारी काजल कुमारी , राजस्व कर्मचारी रामानंद चौधरी, संजय कुमार, संदीप रजक, संजय चौधरी, गयादीन यादव सहित अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >