कटोरिया थाना अंतर्गत बड़वासिनी पंचायत क्षेत्र के डुमरिया गांव के समीप शनिवार को बाइक से गिरकर आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई. डुमरिया गांव निवासी प्रीतम यादव की 58 वर्षीय पत्नी सह जख्मी सहायिका मीना देवी को ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार और डॉ शैलजानंद शुक्ला ने जख्मी सहायिका का प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में जख्मी सहायिका के पुत्र ने बताया कि बड़वासिनी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 22 बाराडीह से बाइक द्वारा वह अपनी मां को लेकर घर जा रहा था. रास्ते में अचानक चक्कर आ जाने से उसकी मां बाइक से पक्की सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई.