बीडीओ ने कर्मियों के साथ की बैठक, योजनाओं का हुई समीक्षा

प्रखंड कार्यालय धोरैया में पंचायत समिति एवं पंचायत स्तर की 15वीं वित्त आयोग तथा षष्ठम राज्य वित्त संबंधी योजनाओं की समीक्षा बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई.

धोरैया. प्रखंड कार्यालय धोरैया में पंचायत समिति एवं पंचायत स्तर की 15वीं वित्त आयोग तथा षष्ठम राज्य वित्त संबंधी योजनाओं की समीक्षा बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इसमें प्रखंड के सभी पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक एवं लेखपालों ने भाग लिया. बैठक में पंचायत स्तर पर षष्ठम राज्य वित्त की योजनाओं के तहत खरौंदा जोठा, सैनचक, लौंगाय, चन्दाडीह, रणगांव आदि पंचायतों की प्रगति प्रखंड औसत लगभग 75 प्रतिशत से कम पाई गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित पंचायत सचिवों को कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया. वहीं, 15वीं वित्त आयोग की योजनाओं में काठबनगांव, बीरबलपुर, घसिया, पैर, रनगांव, अहीरो, बटसार आदि पंचायतों में 15 से 20 लाख रुपये तक के कार्य निष्पादित नहीं हुए हैं. बीडीओ ने इन कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि अगली किश्त की राशि का बेहतर उपयोग हो सके. समिति स्तर की योजनाओं में 15वीं वित्त के तहत लगभग 90 प्रतिशत तथा षष्ठम राज्य वित्त के तहत 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जो संतोषजनक है. बैठक में पंचायत सचिव संजय कुमार, अवधेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >