बांका सदर अस्पताल में आज सुबह नौ बजे खुल गयी ओपीडी, इमरजेंसी में मिलेंगे 24 घंटे डॉक्टर
Copied link
Banka Sadar Hospital OPD Today : बांका सदर अस्पताल में आज मरीजों के लिए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. सुबह से शाम तक चलने वाली ओपीडी में अलग-अलग विभागों के डॉक्टरों ने मरीजों की जांच और इलाज किया. इमरजेंसी से लेकर एसएनसीयू तक पूरे अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत रखा गया है ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके.
बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट
Banka News : सदर अस्पताल में आज शुक्रवार को ओपीडी का संचालन सुबह 9 बजे से शुरू हो गया है जो शाम 5 बजे तक चलेगी. इस दौरान विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच करेंगे कर इलाज करेंगे. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी प्रमुख विभागों में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित की गयी है, ताकि किसी भी मरीज को परेशानी न हो.
प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेगी मौजूदगी
नेत्र रोग विभाग में डॉ. धर्मवीर भारती, अर्थो में डॉ. अहमद रजा, सर्जरी में डॉ. पवन कुमार झा, मेडिसिन में डॉ. प्रमोद कुमार और दंत रोग विभाग में डॉ. मनोज कुमार ने मरीजों का उपचार करेंगे. महिला ओपीडी में डॉ. अमृता प्रीतम और डॉ. असफिया फातमा ने मरीजों की जांच की. शिशु रोग विभाग में डॉ. प्रिया रानी और डॉ. जितेंद्र कुमार ने सेवाएं देंगी. इसके अलावा फिजियोथैरेपी और अन्य विभागों में भी डॉक्टरों की सक्रिय उपस्थिति रहेगी.
इमरजेंसी में 24 घंटे चिकित्सा सेवा
अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में तीन शिफ्टों में डॉक्टरों की तैनाती की गयी है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. अपूर्वा कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. विक्रम सत्यार्थी और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. उस्मान गनी मरीजों की सेवा में मौजूद रहेंगे. इमरजेंसी में लगातार चिकित्सकों की मौजूदगी से गंभीर मरीजों को तुरंत इलाज मिल रहा है.B