बांका : जिले में मानसून का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी धूप तो कभी बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.
बांका में मानसून का मिजाज बदला-बदला, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
प्रतिनिधि, बांका. जिले में मानसून का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी धूप तो कभी बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. रविवार को भी आसमान में आंशिक से लेकर घने बादल छाए रहने और एक-दो स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है.
आज 34 डिग्री तक जा सकता है तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को बांका में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिन में बादलों और धूप के बीच आवाजाही बनी रह सकती है.
बारिश और बिजली कड़कने की भी संभावना
पूर्वानुमान के अनुसार जिले में एक-दो स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है. सोमवार को भी आमतौर पर बादल छाए रहने तथा बारिश या गरज-चमक की संभावना बनी हुई है. मौसम में इस बदलाव के कारण लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ सकता है.
किसानों की नजर बारिश पर
मानसून के इस बदलते मिजाज के बीच किसानों की नजर भी बारिश पर टिकी हुई है. आने वाले दिनों में बारिश होने से खेतों में नमी बनी रहने और खरीफ फसलों को फायदा मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने बिजली कड़कने की संभावना को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है
