मन्नीहाट की महिला ने बाइक चोरी की धोरैया थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

मन्नीहाट की महिला ने बाइक चोरी होकी धोरैया थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट:

जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के मन्नीहाट निवासी हदीस खातून पति मोहम्मद मकसूद ने बाइक चोरी होने को लेकर धोरैया थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है . इससे संबंधित आवेदन थाना में सौंपकर महिला ने बाइक बरामदगी करने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि अपनी बाइक दरवाजे पर खड़ी किए थे. बाइक उनके पुत्र के नाम से है. सुबह जब जगे तो देखा कि दरवाजे पर लगायी गयी बाइक गायब थी. उन्होंने आवेदन में बताया कि बाइक की आसपास में काफी खोजबीन के बाद भी कहीं अता-पता नहीं चल पाया.

अज्ञात चोर के खिलाफ दिया आवेदन

उन्होंने बताया कि धोरैया थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मालूम हो कि क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ने से आमजन परेशान है.खासकर बाइक की चोरी से लोग हलकान हैं. अबतक में क्षेत्र से कई बाइकों की चोरी हो चुकी है. जबिक पुलिस इनमें से कुछ ही बाइक की बरामदगी कर पायी है. हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >