बांका. बेलहर विधायक मनोज यादव ने सोमवार को सर्किट हाउस में बेलहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बनने वाले अनुरक्षण नीति एमआर, अवशेष योजना की सड़क एवं तीन पुल निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की . विधायक ने बताया है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत यहां तीन पुल का निर्माण किया जाना है. जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. जिसके अंतर्गत सुराही खसिया से सरदारा पंचायत तेलियाकुमरी की पुल 40 मीटर, मध्यगिरी नदी धावा में 45 पुल एवं 20 मीटर की चांदन नदी पर जमुनी आदिवासी टोला भरथनतरी में पुल का निर्माण किया जाना है. इसके अलावे अनुरक्षण नीति के तहत पूरे विस में 140 सड़कें एवं अवशेष योजना से 42 नयी सड़कों का निर्माण होना है. जिसके अंतर्गत बेलहर प्रखंड में 40 सड़कों का जीर्णोद्धार एवं 20 नये सड़कों का निर्माण होना है. फुल्लीडुमर प्रखंड में 40 सड़कों का जीर्णोद्धार, 4 नये सडकों का निर्माण एवं चांदन प्रखंड में 60 सड़कों का जीर्णोद्धार एवं 18 नये सड़कों का निर्माण होना है. इस प्रकार पूरे विधानसभा क्षेत्र में तीन नये पुल के अलावे 184 सड़कों का निर्माण कार्य इसी माह में किया जाना है. इसको लेकर विधायक ने बताया है कि बेलहर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. कार्य की गुणवत्ता में कहीं से कोई समझौता नहीं है. इसको लेकर विभागीय अधिकारियों से समीक्षा बैठक कर उन्हें ससमय कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इस मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग वन के कार्यपालक अभियंता प्रीतम कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग टू के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार, विभागीय एसडीओ आशीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
