पैतृक संपत्ति में हिस्सा मांगने पर पिता-पुत्र के बीच हुई मारपीट

शंभुगंज थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव में पैतृक जमीन में हिस्सा मांगने पर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया.

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव में पैतृक जमीन में हिस्सा मांगने पर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया. जहां विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों के बीच में जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई. जानकारी के अनुसार, किरणपुर गांव में नीतीश कुमार अपने ही पिता से पैतृक जमीन में हिस्सा मांग रहा था. इसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ा कि पिता-पुत्र में ही गाली गलौज होते-होते मारपीट शुरू हो गयी. इस घटना में नीतीश कुमार जख्मी हो गये. घटना के बाद नीतीश कुमार जख्मी अवस्था में थाना पहुंचकर अपने ही पिता शंकर सिंह पिता स्वर्गीय मोहन प्रसाद सिंह और भाई मनीष कुमार के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. वहीं आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए फंसाने की साजिश बताया हैं. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि मामले का जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >