ट्रक-ऑटो में टक्कर, 7 की मौत

बांका : बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र स्थित कैथा गांव के पास आज सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में करीब सात कांवरियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि पांच कांवरियां बुरी तरह से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती […]

बांका : बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र स्थित कैथा गांव के पास आज सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में करीब सात कांवरियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि पांच कांवरियां बुरी तरह से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया है. घायलो��� की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं. उधर, घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने विरोध करते हुए सड़क यातायात को पूरी तरह से ठप कर दिया.

जानकारी के मुताबिक करीब एक दर्जन कांवरियां ऑटो पर सवार होकर कटोरिया से पूजा करने देवघर जा रहे थे. इसी दौरान कैथा गांव के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. हादसे में कुछ कांवरियों की मौत ट्रक द्वारा बुरी तरह से कुचल जाने के कारण मौके पर ही हो गयी. वहीं कई कांवरियां बुरी तरह से घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और सड़क यातायात को बाधित कर दिया. उधर, पुलिस बल द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >