16 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

16 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

पंजवारा. होली के मद्देनजर अवैध शराब बरामदगी व शराब तस्करों के विरुद्ध पंजवारा पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में बुधवार को पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेक पोस्ट पर जांच के दौरान 16 बोतल विदेशी शराब बरामद बरामद किया गया. हालांकि इस दौरान तस्कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान गोड्डा जिला की तरफ से एक व्यक्ति काले रंग का झोला लेकर आ रहा था. पुलिस को देखते ही वह झोला फेंक कर झारखंड बॉर्डर की ओर भाग निकला. जांच के दौरान झोले से अलग-अलग ब्रांड का कुल 16 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया. अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >