सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण

WATCH VIDEO : औरंगाबाद के 3 CHC ने मारी बाजी, बारुण 88% अंक के साथ बिहार में टॉप; ओबरा-देव भी NQAS के लिए चयनित

राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से जारी रिपोर्ट में औरंगाबाद के तीन स्वास्थ्य केंद्रों—बारुण, ओबरा और देव को NQAS प्रमाणन के लिए चुना गया है. बारुण सीएचसी ने 88% अंक हासिल कर पूरे राज्य में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर है.

औरंगाबाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और अस्पताल प्रबंधन की गुणवत्ता के क्षेत्र में औरंगाबाद ने राज्य भर में अपनी श्रेष्ठता साबित की है. राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा जारी ताजा राज्य स्तरीय मूल्यांकन रिपोर्ट में औरंगाबाद जिले के तीन स्वास्थ्य संस्थानों—सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण, ओबरा और देवने बाजी मारी है.

इन तीनों स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणन की अगली प्रक्रिया के लिए चयनित कर लिया गया है. इस उपलब्धि में विशेष बात यह रही कि बारुण सीएचसी ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है.

​अंक तालिका में चमके जिले के तीन केंद्र

जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मूल्यांकन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारुण ने 88% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया.

इसके साथ ही सीएचसी ओबरा ने 80% तथा ऐतिहासिक व धार्मिक नगरी स्थित सीएचसी देव ने 75% अंक अर्जित कर शानदार प्रदर्शन किया है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन सभी केंद्रों का सघन निरीक्षण राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के तहत तय की गई सख्त चेकलिस्ट के आधार पर किया गया था.

​कड़े मानकों पर परखी गई सुविधाएं

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत अस्पतालों का मूल्यांकन बहुआयामी बिंदुओं पर होता है. इसके अंतर्गत मरीजों को दी जाने वाली चिकित्सकीय देखभाल, परिसर की स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, निशुल्क जरूरी दवाओं की उपलब्धता, पैथोलॉजी जांच, मरीज सुरक्षा, संसाधन प्रबंधन और रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित रखरखाव की बारीकी से जांच की जाती है. इन सभी पैमानों पर जिले के तीनों केंद्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

​अब राष्ट्रीय टीम करेगी अंतिम असेसमेंट

राज्य स्वास्थ्य समिति ने चयनित तीनों संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर के अंतिम मूल्यांकन के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करने के निर्देश दिए हैं. केंद्रीय टीम के भौतिक निरीक्षण और अंतिम मूल्यांकन के बाद इन संस्थानों को औपचारिक रूप से प्रतिष्ठित NQAS प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा.

सांकेतिक तस्वीर

​प्रशासन में हर्ष, बेहतर कार्य जारी रखने का आह्वान

जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. अनवर आलम ने कहा कि तीन संस्थानों का चयन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य कर्मियों के साझा प्रयासों का परिणाम है.

Also Read : औरंगाबाद में 11 थानों के बदले थानाध्यक्ष, ओबरा-कुटुंबा-अंबा समेत कई जगह नई तैनाती

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने सिविल सर्जन, डीपीएम सहित पूरी मेडिकल टीम को बधाई दी.डीएम ने अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को भी इसी तर्ज पर गुणवत्तापूर्ण बनाकर NQAS के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजू रंजन

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >