Aurangabad News : विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत जिले में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को अंबा पंचायत के हरदता गांव में विधायक ललन राम ने अभियान की शुरुआत की. इस दौरान गांव में छह हजार पौधे लगाने के लक्ष्य की भी शुरुआत की गई. पौधारोपण कार्यक्रम में दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने उत्साह के साथ पौधे लगाए.
स्व. केदारनाथ वर्मा को श्रद्धांजलि देकर शुरू हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम की शुरुआत गांव के समाजवादी नेता रहे स्व. केदारनाथ वर्मा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई. उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद विधायक ललन राम ने पौधा लगाकर मनरेगा के तहत निर्धारित पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाया.
Also Read : रजौली के एसडीपीओ गुलशन कुमार को भावभीनी विदाई, रेल डीएसपी के पद पर गया हुआ तबादला
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की देखभाल जरूरी : विधायक
अभियान का शुभारंभ करते हुए विधायक ललन राम ने कहा कि पौधारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए. लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है. उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की नींव तैयार करते हैं.
उन्होंने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने का यह प्रयास सराहनीय है. विधायक ने ग्रामीणों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और लगाए गए पौधों की देखरेख में सहयोग करने की अपील की.
Also Read : रजौली के एसडीपीओ गुलशन कुमार को भावभीनी विदाई, रेल डीएसपी के पद पर गया हुआ तबादला
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लिया पौधों की सुरक्षा का संकल्प
कार्यक्रम में प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला पार्षद रामेश्वर बैठा, गौतम वर्मा, आशीष वर्मा, अशोक दुबे, मुन्ना कुमार रजक, गोलू पांडे समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे. रोजगार सेवक सुबोध कुमार सिंह ने पौधारोपण अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गांव में पौधे लगाए जाएंगे.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण में सहयोग करने का संकल्प लिया.
Also Read : रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में 16 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण ऑपरेशन
