औरंगाबाद-हरिहरगंज NH-139 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों सवार गंभीर, सदर अस्पताल रेफर

औरंगाबाद-हरिहरगंज NH-139 पर बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

Aurangabad News: औरंगाबाद-हरिहरगंज एनएच-139 पर एरका सिंचाई कॉलोनी के समीप बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया गया.

दवा और वैक्सीन लेकर जा रहे थे स्वास्थ्यकर्मी

घायलों की पहचान अंबा थाना क्षेत्र के रजपरसा गांव निवासी 55 वर्षीय संतोष सिंह और पलामू जिले के डाल्टेनगंज के लोहरी निवासी 52 वर्षीय राजेश मिश्र के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार संतोष सिंह रेफरल अस्पताल कुटुंबा में कुरियर का कार्य करते हैं. वे अस्पताल से दवा और वैक्सीन लेकर बाइक से बलिया पंचायत की ओर जा रहे थे, जबकि राजेश मिश्र बुलेट मोटरसाइकिल से डाल्टेनगंज से औरंगाबाद की ओर आ रहे थे.

अनियंत्रित वाहन से बचने के प्रयास में हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एरका सिंचाई कॉलोनी के पास किसी अनियंत्रित वाहन से बचने के प्रयास में दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

सूचना मिलने पर अंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर सिंह ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

अंबा थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

औरंगाबाद में आपसी विवाद, लाठी-डंडे चले, एक ही पक्ष के सात लोग घायल, चार की हालत गंभीर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ambuj kumar

Published by: Karuna Tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >