भए प्रगट कृपाला दीनदयाला

धूमधाम के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

धूमधाम के साथ मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी

प्रभु के जन्म लेते ही आधी रात को सोहर व भक्ति गीत से गूंज उठा देवालय फोटो नंबर-10- सतबहिनी मंदिर अंबा परिसर में पूजा में शामिल श्रद्धालु

10ए-स्थापित की गई भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा

प्रतिनिधि, अंबा.

प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया. जन्माष्टमी को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय बाजार अंबा, कुटुंबा समेत गांव-गांव में भक्ति का माहौल रहा. आधी रात्रि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही देवालय भक्ति गीत व सोहर से गूंज उठा. प्रखंड मुख्यालय अंबा के मां सतबहिनी मंदिर, परसावां स्थित राधाकृष्ण मंदिर, श्री कृष्णपूरी ठाकुड़बाड़ी कल्पवृक्ष धाम परता, पंचदेव धाम चपरा, महाराजगंज, डिहरी, चिंतावन बिगहा, रसलपुर ठाकुरबाड़ी आदि जगहों पर भगवान के जन्म उत्सव को लेकर विशेष तैयारी की गयी थी. महिलाओं के गीत-बड़ी देर भई नंदलाला तथा सुंदर सुहावन रूपवा मुकुट मोर पंख हो आदि भजन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. आधी रात को भगवान के जन्म लेते के साथ ही दीनदयाला भए प्रगट कृपाला, यसुमति हितकारी के साथ कहवां कृष्णजी जन्म लेले, कहवां बाजे ला बधाई महल उठे सोहर हो से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. महिला व पुरुष श्रद्धालु एक साथ इकट्ठा होकर भगवान के भजन व सोहर गाते दिखे.

सतबहिनी मंदिर परिसर में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुमां सतबहिनी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण कन्हैया सतबहिनी सेवा समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. जनमोत्सव को लेकर मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. साथ ही टेंट पंडाल लगाये गये थे. पूजा पंडाल का दृश्य इस तरह बनाया गया जैसे यमुना नदी में भगवान की प्रतिमा स्थापित की गयी हो. आचार्य पंडित भरत मिश्रा एवं अमरेश मिश्रा के निर्देशन में पूजन किया गया. राजीव पांडेय व उनकी पत्नी पूजा पांडेय, दीपक पाठक व पत्नी अंशु पाठक, श्याम बिहारी कुमार, दीपक गुप्ता व अनुज सोनी मुख्य यजमान की भूमिका में रहे. आयोजन समिति के अध्यक्ष नीलेश पांडेय, सचिव राजीव पांडेय, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र मेहता, कोषाध्यक्ष दीपक पाठक, उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, उप सचिव श्याम बिहारी कुमार, विकास सिंह, सोनू सत्या, राहुल गुप्ता, गोलू पांडेय, रॉकी यादव, विशाल सिंह, बिट्टू राजा, दिवाकर कुमार, राहुल गुप्ता, हर्ष चौहान आदि सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे. रविवार को समिति सदस्यों की ओर से पूरे दिन प्रसाद का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >