घटना के छह दिन बाद भी बरामद नहीं हो सका युवक का शव

चाचा के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

चाचा के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी अंबा. उत्तर कोयल मुख्य नहर में डूबने से दो युवक की मौत मामले में मृतक के चाचा व नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना क्षेत्र के सिमरी धमनी गांव निवासी धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने कुटुंबा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में यूडी केस दर्ज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. विदित हो कि माली थाना क्षेत्र के सिमरी धमनी गांव निवासी राजेंद्र विश्वकर्मा के 21 वर्षीय पुत्र प्रिंस विश्वकर्मा अपने दो छोटे भाई 16 वर्षीय पीयूष कुमार एवं रिंशु विश्वकर्मा के साथ 15 अगस्त यानी शुक्रवार को अपने फुफा कुटुंबा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी रामाशीष विश्वकर्मा के घर आया था. शनिवार की सुबह तीनों अपने फुफेरा भाई मिथिलेश विश्वकर्मा के साथ मुख्य नहर की ओर घुमने गये थे. इस क्रम में सबसे छोटे भाई रिंशु नहर में पैर धोने लगा, इस दौरान पैर फिसल जाने से वह नहर में चला गया. उसे डूबता देख उसका भाई पीयूष भी नहर में कूद गया और फुफेरे भाई के सहयोग से छोटे भाई रिंशु को बचा लिया पर वह भी खुद डूबने लगा. पीयूष को डूबता देख उसका सबसे बड़ा भाई प्रिंस भी आनन-फानन में नहर में कूद पड़ा. पानी की धार तेज होने के कारण पीयूष एवं प्रिंस दोनो नहर के पानी के तेज धार में बह गए. घटना के 24 घंटे बाद 17 अगस्त की सुबह पीयूष का शव कासिमपुर पुल के समीप नहर से बरामद हुआ था, परंतु बड़े भाई प्रिंस कुमार का शव घटना के छठे दिन भी बरामद नहीं किया जा सका. प्रिंस का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन बेहाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >