औरंगाबाद में तेज रफ्तार थार ने पांच वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके से चालक फरार

Aurangabad News : औरंगाबाद के दानी बिगहा के पास तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश में जुटी.

Aurangabad News : शहर के दानी बिगहा के समीप सोमवार की दोपहर सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित थार की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान देव थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव अंतर्गत चेता बिगहा निवासी सुबोध सिंह के पुत्र आदित्य राज के रूप में हुई है. हादसे के बाद थार चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया.

स्कूल से लौटने के बाद सामान खरीदने निकला था आदित्य

सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी मृतक के मामा आयुष कुमार ने बताया कि आदित्य का पूरा परिवार वर्तमान में औरंगाबाद शहर के ब्लॉक कॉलोनी में किराये के कमरे में रहता है. आदित्य के पिता सुबोध सिंह दिल्ली में चालक हैं, जबकि इलाज से संबंधित काम से उसकी मां लालसा बनारस गयी हुई हैं. सोमवार की दोपहर आदित्य विद्यालय से कमरे पर लौटा था. इसके बाद वह फ्रेश होकर पैदल किराना दुकान से सामान खरीदने के लिए निकला. जैसे ही वह सड़क पार करने लगा, रमेश चौक की ओर से महाराणा प्रताप चौक की तरफ जा रही तेज रफ्तार थार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

थार की चपेट में आने से आदित्य गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही मूर्छित हो गया. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. शव देखते ही परिजन चीत्कार मारकर रोने लगे. घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

नगर थाना पुलिस ने परिजनों से आवश्यक पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया. परिजनों ने बताया कि आदित्य तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था. उसके बड़े भाई सूर्या कुमार और बहन संजना कुमारी का भी सदर अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल रहा.

सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस

नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि दुर्घटना में मासूम की मौत की जानकारी मिली है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दाह संस्कार के लिए सौंप दिया गया है. टक्कर मारकर भागने वाले थार वाहन का पता लगाया जा रहा है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जाएंगे. मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

परिवार में मचा कोहराम, मुआवजे की मांग

मासूम की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, चेता बिगहा गांव में भी मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की मांग की है.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj singham

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >