खेलो इंडिया संवाद में युवाओं को मिला खेलों से जुड़ने का संदेश, 2036 ओलंपिक की तैयारी के लिए आज से जुटने का आह्वान

Aurangabad News : औरंगाबाद के सिन्हा कॉलेज में खेलो इंडिया संवाद का आयोजन. पीएम मोदी ने युवाओं को खेलों के महत्व और 2036 ओलंपिक की तैयारियों के लिए प्रेरित किया.

Aurangabad News : सचिदानंद सिन्हा कॉलेज के न्यू सेमिनार हॉल में माय भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में युवा एवं खेल मामलों के मंत्रालय के निर्देश पर खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ वर्ष 2036 में प्रस्तावित ओलंपिक की तैयारियों के लिए अभी से जुटने का संदेश देना रहा.

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ निहारिका, एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ भीम बहादुर सिंह, बायोटेक विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सिंह, बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ अनूप कुमार सिंह, फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ मनजीत कुमार सिंह, पीटीआई योगेंद्र सिंह और एनएसएस समन्वयक डॉ संजीव रंजन के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में स्पोर्ट्स पर्सन के रूप में अनिकेत रमण और नंदन कुमार भी शामिल हुए. सभी अतिथियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया.

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों और युवाओं से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद किया. उन्होंने खेलों के महत्व, खिलाड़ियों की प्रतिभा और देश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने पर जोर दिया. कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के संवाद को देखा और खेलों के प्रति प्रेरणा ली.

पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने का किया आह्वान

मुख्य अतिथि विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने अपने संबोधन में खेलो इंडिया संवाद के संदेश को रेखांकित करते हुए युवाओं से पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है. युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए.

एनएसएस और एनसीसी वॉलंटियर्स ने निभायी सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम का संचालन डॉ भीम बहादुर सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ संजीव रंजन ने किया. कार्यक्रम में एनसीसी, एनएसएस वॉलंटियर्स सहित विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया. आयोजन की सफलता में फार्मेसी विभागाध्यक्ष डॉ मनजीत कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा. तकनीकी प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रवीण दुबे ने संभाली.

Also Read : बेगूसराय: मुखिया राष्ट्रपति कुमार रात में पहुंच गए अस्पताल, मरीजों की हालत की लेने लगे जानकारी

वॉलंटियर्स ने संभाली आयोजन की जिम्मेदारी

एनएसएस वॉलंटियर रितिका, तान्या, रानी, ऋतिक, अंकित, सुशांत और अन्नू सहित सीनियर वॉलंटियर ओमप्रकाश ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभायी. कॉलेज परिवार के मनोज, मनीष, राजीव रंजन, किरण, केके सिंह, केडी सिंह, देवा, सोनू और अजय समेत कॉमर्स विभाग के अनिल कुमार सिंह भी उपस्थित रहे.

Also Read : मंझौल थाना 28 अगस्त को नए भवन में होगा शिफ्ट, स्थानीय लोग हैं नाराज

राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का हुआ समापन

अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार मिश्रा ने आयोजन की सफलता पर हर्ष जताया और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने वाले ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया.

Also Read : बेगूसराय: मुखिया राष्ट्रपति कुमार रात में पहुंच गए अस्पताल, मरीजों की हालत की लेने लगे जानकारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार सिंह

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >