पिता के सामने पुत्र की वज्रपात से मौत

बसडीहा में धान की रोपनी के लिए खेत में काम कर रहे थे पिता-पुत्र

बसडीहा में धान की रोपनी के लिए खेत में काम कर रहे थे पिता-पुत्र

दिल्ली में निजी कंपनी में जॉब करते हैं पिता-पुत्र, खेती के लिए आये घर

प्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण.

देव थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव में धान की रोपनी के लिए खेत में काम करने के दौरान पिता के सामने वज्रपात की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी रवींद्र साव के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है. घटना बुधवार की शाम की बतायी जा रही है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में जॉब करते हैं. दो दिन पूर्व ही दोनों धान की रोपनी करने के लिए घर आये थे. बुधवार को दोनों पिता-पुत्र बधार की तरफ धान की रोपनी के लिए खेत तैयार कर रहे थे. वैसे एक ही खेत में कुछ ही दूरी पर अलग-अलग होकर काम कर रहे थे. इसी दौरान तेज बारिश के साथ अचानक वज्रपात हुआ और पिता की आंखों के सामने ही पुत्र विकास की मौत हो गयी. वज्रपात की चपेट में आने से जैसे ही विकास मूर्छित हुआ, तो पिता ने शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य लोग वहां पहुंचे और उसे उठाकर आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. विकास की मौत की खबर सुनते ही परिजन उसके शव से लिपटकर चीत्कार उठे. परिजनों की चीत्कार से सदर अस्पताल का कोना-कोना दहल उठा. इसके बाद अस्पताल कर्मियों की ओर से घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से जरूरी पूछताछ के उपरांत पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

प्रशासन से मुआवजे की मांग

परिजनों ने बताया कि विकास दो भाइयों में बड़ा था. उसका छोटा भाई घर पर ही रहकर पढ़ाई करता है. विकास अपने पिता के साथ दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में जॉब करता था. पूरे परिवार को विकास पर ही उम्मीद थी. इधर, कुछ दिनों से जब बारिश लगातार होने लगी, तो दोनों पिता-पुत्र धन की रोपनी करने के लिए घर आये थे और बुधवार की शाम अचानक वज्रपात की चपेट में आने से पिता की आंखों के सामने ही विकास की मौत हो गयी. परिजनों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >