औरंगाबाद मंडल कारा में रक्षाबंधन पर भावुक हुआ माहौल, 350 से अधिक बंदियों को बहनों ने बांधी राखी

Aurangabad News : औरंगाबाद मंडल कारा में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया. 350 से अधिक बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर सुखद भविष्य की कामना की.

Aurangabad News : मंडल कारा औरंगाबाद में इस बार रक्षाबंधन का पर्व भावनाओं और अपनत्व से सराबोर रहा. जेल की चारदीवारी के बीच जब 350 से अधिक बंदियों की बहनें उनसे मिलने पहुंचीं, तो माहौल भावुक हो उठा. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, माथे पर तिलक लगाया, मिठाई खिलायी और आरती उतारकर उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की. लंबे समय बाद भाई-बहनों की मुलाकात ने बंदियों के चेहरों पर भी खुशी ला दी.

बहनों ने राखी बांधकर दिया भाईचारे और सकारात्मक जीवन का संदेश

इसी क्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, औरंगाबाद की ओर से बीके सविता देवी और बीके सुमन बहन मंडल कारा पहुंचीं. उन्होंने बंदियों को राखी बांधी और तिलक लगाकर आरती उतारी. इसके बाद टोली प्रसाद खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बंदियों को भाईचारे, आत्मिक शांति, सद्भावना और सकारात्मक जीवन का संदेश दिया. कार्यक्रम में भाई दिनेश कुमार, सुनील कुमार एवं महेश कुमार भी मौजूद रहे.

Also Read : गोविंदपुर चौक और दरमनियां बाजार की सड़क बदहाल, हाइस्कूल के छात्र-छात्राओं को होती परेशानी

रिश्तों से जुड़ने और अपनत्व का पर्व है रक्षाबंधन

जेल अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा, अपनत्व और मानवीय संवेदना का प्रतीक है. जेल में इस तरह के आयोजन बंदियों को उनके परिवार और समाज से भावनात्मक रूप से जोड़ते हैं. इससे उनके भीतर सकारात्मक सोच विकसित होती है और सुधार की भावना को बल मिलता है.

Also Read : नवादा में धूमधाम से मना जा रहा रक्षाबंधन, भाइयों की कलाई पर सजी रंग-बिरंगी राखियां, बहनों ने मांगी लंबी उम्र की दुआ

जेल कर्मियों का रहा महत्वपूर्ण योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अधीक्षक संजीव कुमार, उच्च कक्षपाल मनोज दुबे, कक्षपाल मो. सोनू आलम, रोशन कुमार समेत अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. जेल प्रशासन की ओर से रक्षाबंधन के दौरान बंदियों और उनके परिजनों की मुलाकात को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थीं.

Also Read : नवादा में कजरी महोत्सव का आयोजन, लोक परंपरा को बचाने का लिया संकल्प


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार सिंह

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >