औरंगाबाद में साल पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की रखी गयी नींव

Aurangabad News : रफीगंज के पोस्ट ऑफिस गली में सौ साल पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत हुई। स्थानीय लोगों के सहयोग से मंदिर को भव्य स्वरूप दिया जाएगा।

Aurangabad News : रफीगंज. शहर के पोस्ट ऑफिस गली स्थित करीब सौ वर्ष पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर सोमवार को विधिवत नींव रखी गयी. इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ नवग्रह पूजा का आयोजन किया गया. पूजा-अर्चना का कार्य पंडित अनुप मिश्रा ने कराया. कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में गोलू, संदीप अग्रवाल, विक्की चंद्रवंशी एवं विकास कुमार शामिल हुए.

जर्जर स्थिति में था पुराना मंदिर

उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि दिलीप उर्फ कारू ने बताया कि यह शिव मंदिर करीब सौ वर्ष पुराना है. लंबे समय से मंदिर जर्जर स्थिति में था. इसे देखते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से मंदिर के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया. उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य कुशल कारीगरों द्वारा कराया जा रहा है, ताकि इसे बेहतर और भव्य स्वरूप दिया जा सके.

Also Read : जनसुनवाई में 14 परिवादों पर हुई सुनवाई, कई मामलों का मौके पर किया गया निष्पादन

जीर्णोद्धार को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

मंदिर के जीर्णोद्धार की शुरुआत होने से स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है. लोगों का कहना है कि मंदिर के पुनर्निर्माण से धार्मिक स्थल को नया स्वरूप मिलेगा और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी.

बड़ी संख्या में स्थानीय लोग रहे मौजूद

इस मौके पर नागेंद्र शर्मा, राणा विवेक सिंह, दिलीप उर्फ कारू, बबल सोनी, शंकर शौण्डिक, संजय चौरसिया, अमरेश सोनी, शुभम सिंह, डॉ. शिशिर विश्वास, सुमित कुमार, राणा रणधीर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

Also Read : धान की अच्छी फसल और पर्याप्त बारिश की कामना को लेकर अखंड पूजा का समापन, बारिश से ग्रामीणों में खुशी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतेंद्र पाठक

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >