नहर में गिरी स्कॉर्पियो, तीन घायल

इस दुर्घटना में वाहन सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये

दाउदनगर. थाना क्षेत्र के चौरम पुल के समीप बारुण रोड से गुजर रही एक स्कॉर्पियो वाहन असंतुलित होकर शाखा नहर (छोटी नहर) में गिर गयी. इस दुर्घटना में वाहन सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. घटना शुक्रवार की है. घायलों में चेचाढ़ी निवासी राम लखन यादव, शिववचनी देवी और वाहन चालक हसपुरा प्रखंड के नरसन निवासी रवि कुमार शामिल हैं. तीनों स्कॉर्पियो वाहन से बारुण रोड की ओर से दाउदनगर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान असंतुलित होकर वाहन छोटी नहर में जा गिरी. ग्रामीण शशि भूषण कुमार एवं अन्य ग्रामीणों तथा हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के सदस्य रंजन कुमार के सहयोग से तीनों घायलों को निकाला गया और अनुमंडल अस्पताल पहुंचा कर प्राथमिक उपचार कराया गया. इन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सालय में पटना रेफर कर दिया गया है. गनीमत रही कि छोटी नहर में पानी अधिक नहीं था, अन्यथा कोई भी अनहोनी हो सकती थी. घायलों का इलाज कराने में हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के सदस्य एवं वार्ड पार्षद चिंटू मिश्रा, प्रशांत इंद्रगुरु, अभिषेक तिवारी, मिथिलेश यादव, राजा कुमार, लोकेश कुमार, हरी तिवारी, लोजपा (रामविलास) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव वकार अंसारी उर्फ विक्की अंसारी, सरफराज खान, सहाबुद्दीन खान, इरशाद खान, सैफ कुरैशी, नजीर आलम, नेहाल शाह आदि शामिल रहे. हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्रा ने कहा कि टीम के सदस्य हमेशा साबित करते आये हैं कि सेवा केवल शब्द नहीं बल्कि कर्म है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >