रफीगंज की सड़क पर गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव से लोग परेशान, ग्रामीण बोले- अब आश्वासन नहीं, स्थायी सड़क चाहिए

रफिगंज प्रखंड की महत्वपूर्ण सड़क इन दिनों गहरे गड्ढों, कीचड़ और जलजमाव से जूझ रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने खराब सड़क को लेकर आवाज उठाई है और जनप्रतिनिधियों से तत्काल मरम्मत की मांग की है.

Rafiganj News : औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड क्षेत्र की अकौनी मोड़ से बिलासपुर होते हुए खैरा-मंझौली एवं खिरियावां हाईवे को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है. बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और जलजमाव हो जाने से राहगीरों और वाहन चालक को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर उज्जवल मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की है. ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क पथ है और खिरियावां हाईवे तक पहुंचने का महत्वपूर्ण रास्ता भी है. इसके बावजूद लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब बनी हुई है.

जनप्रतिनिधियों व विभाग से मांग

ग्रामीणों ने सांसद एवं विधायक एवं संबंधित विभाग से तत्काल संज्ञान लेते हुए सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराने तथा अविलंब मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है.

गुणवत्तापूर्ण निर्माण की आवश्यकता

ग्रामीणों ने कहा कि महज अस्थायी मरम्मत से समस्या का समाधान नहीं होगा. सड़क का स्थायी और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाना जरूरी है.

हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित

उज्जवल मिश्रा ने कहा कि सड़क की समस्या हजारों लोगों के दैनिक आवागमन से जुड़ी है. जनहित के इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा और संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की जाएगी.

ग्रामीणों का स्पष्ट रुख

ग्रामीणों की दो टूक—अब आश्वासन नहीं, सड़क का स्थायी समाधान चाहिए. इस मौके पर आरजू मिश्रा, रोहित पासवान, सनकी पासवान, रोशन पासवान, अनिल, सुनील, उज्जवल मिश्रा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतेंद्र पाठक

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >