औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा अभियान, 49 अभियुक्त गिरफ्तार, शराब, ट्रक और स्टोन डस्ट जब्त

Aurangabad News : औरंगाबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 49 लोगों को गिरफ्तार किया है। अवैध खनन में ट्रक और भारी मात्रा में शराब भी जब्त की गई है. पूरी खबर पढ़ें.

Aurangabad News : जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापक विशेष अभियान चलाया. इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 49 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इनमें 13 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में एससी/एसटी एक्ट के तीन, हत्या के प्रयास के तीन तथा मद्यनिषेध अधिनियम के पांच आरोपी शामिल हैं.

शराब, ट्रक, बाइक और स्टोन डस्ट जब्त

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों से कुल 35.40 लीटर देशी शराब बरामद की गई. इसके अलावा एक मोटरसाइकिल, अवैध खनन में प्रयुक्त एक ट्रक तथा 341.20 सीएफटी स्टोन डस्ट भी जब्त किया गया. पुलिस ने जब्त सामानों के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Also Read : ओबरा में BDO ने सड़क किनारे दुकान लगाने पर लगाई रोक, अतिक्रमण हटाने पर दिया अल्टीमेटम

वाहन जांच में 948 वाहनों की हुई जांच

यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलेभर में वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. इस दौरान 948 वाहनों की जांच की गई. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 17,500 रुपये जुर्माना वसूला गया.

सिमरा और टंडवा थाना क्षेत्र में शराब के साथ दो गिरफ्तार

सिमरा थाना पुलिस ने बतसपुर निवासी जवाहर राम को 5.40 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. वहीं टंडवा थाना पुलिस ने बनी गंजहर निवासी अकेरा कुमार को 30 लीटर देशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया.

Also Read : औरंगाबाद के मदनपुर में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई ईको, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

रफीगंज में अवैध खनन पर कार्रवाई

रफीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक ट्रक तथा 341.20 सीएफटी स्टोन डस्ट जब्त किया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

एससी/एसटी एक्ट के मामलों में भी कार्रवाई

मुफ्फसिल थाना पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में रघुवीर बिगहा निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं गोह थाना क्षेत्र के एक पुराने एससी/एसटी एक्ट मामले में पुलिस की लगातार छापेमारी के दबाव में सिहाड़ी निवासी गोपाल शर्मा उर्फ रौनक कुमार और ऋषि राज उर्फ निराला शर्मा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

अभियान आगे भी रहेगा जारी

पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. कानून-व्यवस्था भंग करने वालों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : भरुब के डॉ. सिद्धार्थ साहिल ने INI-SS 2026 में किया टॉप, ट्रॉमा सर्जरी में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish raj singham

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >