कल शुरू होगा कार्यपालक सहायक का चरणबद्ध आंदोलन

सेवा स्थायी, राज्य कर्मी का दर्जा व वेतनमान समेत हो रही 10 मांगें, आंदोलन के पहले तीन दिन 20 से 22 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर जतायेंगे विरोध

सेवा स्थायी, राज्य कर्मी का दर्जा व वेतनमान समेत हो रही 10 मांगें आंदोलन के पहले तीन दिन 20 से 22 अगस्त तक काला बिल्ला लगाकर जतायेंगे विरोध औरंगाबाद नगर. सेवा नियमित, राज्य कर्मी का दर्जा व वेतनमान समेत अपनी 10 मांगों को लेकर कार्यपालक सहायक कल बुधवार से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे. इसकी जानकारी बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने दी है. उन्होंने बताया कि 10 मांगों को लेकर संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार ने आंदोलन घोषणा की है. उन्होंने कहा कि मांगे नहीं माने जाने से कार्यपालक सहायक में काफी असंतोष है. जिला स्तर पर बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली गयी है. आंदोलन की शुरुआत काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए किया जायेगा. 20 से 22 अगस्त तक जिले के सभी विभागों में कार्यपालक सहायक काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. 23 अगस्त को जिला मुख्यालय औरंगाबाद में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. 24 अगस्त को गर्दनीबाग पटना में धरना प्रदर्शन होगा. सभी कार्यपालक सहायक विभिन्न विभागों में विगत 14 से 15 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे हैं, परंतु अब तक हमारा सेवा संवर्ग का गठन नहीं किया गया है. विभिन्न मांगों को लेकर बार बार सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद मांगों पर किसी तरह का पहल नहीं की जा रही है. जिला अध्यक्ष ने बताया कि 10 मांगें में सेवा संवर्ग का गठन कर स्थायीकरण करते हुए राज्य कर्मी का दर्जा एवं वेतनमान दिया जाना, पूर्व में हटाए गए कार्यपालक सहायकों का समायोजन किया जाना, सेवा स्थाई होने तक पे-मैट्रिक्स के आधार पर वेतन निर्धारण किया जाना, पूर्व के हड़ताल की अवधि को अवकाश में समायोजित करते हुए मानदेय का भुगतान किया जाना, इपीएफ का आच्छादन नियुक्ति तिथि से किया जाना, चिकित्सा सेवा का लाभ दिया जाना, कार्यपालक सहायक के पद की योग्यता मैट्रिक से उन्नयन कर इंटरमीडिएट किया जाना, सेवा के दौरान मृत्यु होने पर आश्रित को अनुकंपा के तहत नौकरी व कम से कम 40 लाख रुपया उपादान दिया जाना आदि शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >