पटना मॉडल को पूरे राज्य में किया जायेगा लागू : मंत्री

42 करोड़ की लागत से दाउदनगर में बनेगा एसटीपी प्लांट, प्रधानमंत्री आज करेंगे शिलान्यास

दाउदनगर. नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा बुधवार की देर रात दाउदनगर पहुंचे. दाउदनगर के सिंचाई विभाग के आइबी में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 22 अगस्त को गया जी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की. कहा कि प्रधानमंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग की लगभग छह सौ करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का सौगात औरंगाबाद जिले को देंगे, जिसमें नगर पर्षद दाउदनगर का लगभग 42 करोड़ 25 लाख की लागत से एसटीपी प्लांट भी शामिल है, जिसका शिलान्यास करेंगे. वे 17-18 सौ करोड़ रुपये की सौगात सिर्फ नगर विकास एवं आवास विभाग को देंगे. कहा कि दाउदनगर के विकास के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग में पैसे की कोई कमी नहीं होगी. सभी मिलकर काम करें और दाउदनगर को आगे बढ़ाने के लिए काम करें. जो नागरिक सुविधा और बुनियादी काम बचे हुए हैं, उस पर तेजी से काम हो. उन्होंने कहा कि पटना को अगले महीने मेट्रो युक्त शहर बन जायेगा. उसकी पूरी तैयारी हो गयी है. सीवरेज सिस्टम पर सरकार काम कर रही है. एनडीए की सरकार ने संकल्प लिया है कि बिहार के अंदर कहीं भी कचरे का ढेर नहीं रहेगा. कचरा मुक्त बनेगा. अगले छह से नौ महीने में कचरा हटायेंगे. पटना में कचरा से बिजली बनाने जा रहे हैं. भारत सरकार ने स्वीकृति दे दी है. गैस भी बनायेंगे. आने वाले दिनों में पटना मॉडल को राज्य के सभी जिलों में ले जायेंगे, लेकिन इसके लिए आवश्यक है कि फिर से एनडीए सरकार को चुनकर सत्ता में लाएं. उन्होंने प्रबुद्ध नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिस कचरे को हम फैलने से रोक सकते हैं, कम से कम उसे तो फैलने से रोंके. अपने शहर व पर्यावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखने के लिए यह संकल्प लेकर घर से कपड़े का थैला लेकर ही निकलें. कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी ने किया. इससे पहले मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी, उप मुख्य पार्षद कमला देवी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गणेश प्रसाद, शिव कुमार आदि वार्ड पार्षदों व भाजपा नेता अभय चंद्रवंशी, शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष श्याम पाठक, रालोमो नेता अजय कुशवाहा, भाजपा नेता राकेश पांडेय, अनूप मनोहर, हसपुरा प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि ओम प्रकाश चौधरी, पार्षद दिनेश प्रसाद, डॉ केदारनाथ सिंह, जयगोविंद प्रसाद, पार्षद प्रतिनिधि जहांगीर कुरैशी, अमित कुमार, सियाराम सिंह आदि ने मंत्री का स्वागत किया.

मंत्री को दिया ज्ञापन

सिंचाई विभाग के आइबी में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंत्री अफीम कोठी मुहल्ले में स्थित व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष व पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह उर्फ चुन्नु यादव के आवास पर पहुंचे, जहां गाजे-बाजे के साथ श्री यादव के नेतृत्व में मंत्री का स्वागत किया गया, यहां पैक्स अध्यक्ष श्री यादव के अलावा वार्ड पार्षद व पूर्व स्टैंडिंग कमेटी सदस्य बसंत कुमार, पार्षद राधा रमन पुरी, सोनी देवी, रीमा देवी, राजू कुमार, पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना कुमार, प्रशांत कुमार तांती सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया. बसंत कुमार द्वारा बिहार पार्षद अधिकार महासंघ की ओर से एक ज्ञापन भी मंत्री को दिया गया. ज्ञापन के माध्यम से सात सूत्री मांगों से मंत्री को अवगत कराया गया, जिसमें पार्षद निधि सुनिश्चित करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं. सहायक अभियंता अभ्यर्थी नवीन केसरी द्वारा भी एक ज्ञापन दिया गया, जिसमें छह सूत्री बिंदुओं से अवगत कराते हुए अभियंता अंक गणना की पद्धति में सुधार करने का अनुरोध किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >