औरंगाबाद में बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में घुसा पानी

Aurangabad News : ओबरा में पुनपुन, अदरी और सोन नदियों के जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात. ब्लॉक परिसर और गांवों में घुसा पानी, चपरी पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद.

Aurangabad News : मदनपुर प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण पुनपुन, अदरी और सोन नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों और मोहल्लों में पानी घुस गया है. निचले इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अदरी नदी का जलस्तर बढ़ने से ब्लॉक परिसर में तेज बहाव

अदरी नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक परिसर में भी पानी का तेज बहाव हो रहा है. वहीं, ब्लॉक के पीछे स्थित लक्ष्मी नगर मोहल्ले की सड़क पर करीब दो फीट पानी जमा हो गया है. इसके कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है.

बाढ़ के पानी का जायजा लेते अधिकारी

जलजमाव से घरों से निकलना मुश्किल

मोहल्ले के जितेंद्र यादव, सतीश दुबे, बिंदा सिंह, अधिवक्ता आजाद कुमार, बसंत शर्मा और मनोज शर्मा समेत अन्य लोगों ने बताया कि जलजमाव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. मवेशियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पानी के साथ विषैले जीव-जंतुओं के आने की आशंका से लोग भयभीत हैं.

अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बीडीओ डॉ. मनोज कुमार, सीओ राकेश कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जलजमाव और जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया तथा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी.

Also Read : रग्बी में नवादा का बढ़ा मान, पवन राज का भारतीय अंडर-18 टीम में चयन

चपरी पुल पर पानी चढ़ने से बेल-पौथू रोड बंद

सुरक्षा के मद्देनजर बेल रोड स्थित चपरी पुल पर पानी का तेज बहाव होने के कारण बेल-पौथू रोड पर आवागमन रोक दिया गया है. सीओ ने बताया कि आपदा की स्थिति को देखते हुए पुल से आवागमन पर रोक लगायी गयी है. पुल पर निगरानी के लिए चौकीदार को प्रतिनियुक्त किया गया है.

Also Read : 32 विद्यालयों में हुई ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता, तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

अधौरा गांव में ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह

अधिकारियों ने सोनटाटीय क्षेत्र के अधौरा गांव का भी भ्रमण किया और ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी ली. इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गयी. प्रशासन ने अपील की कि लोग तेज बहाव वाले पानी में जाने से बचें और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को सूचना दें.

Also Read : कुछ घंटे की बारिश में ही तालाब बनीं नवादा की सड़कें, सदर अस्पताल से समाहरणालय तक जलजमाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश द्विवेदी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >