औरंगाबाद के 1275 स्कूलों ने नहीं दी IFA गोली वितरण की ऑनलाइन रिपोर्ट, डीपीओ ने मांगा जवाब, इस प्रखंड ने मारी बाजी

Aurangabad IFA Reporting : औरंगाबाद जिले में स्कूली बच्चों को आयरन-फोलिक एसिड (IFA) गोली वितरण की ऑनलाइन रिपोर्टिंग में भारी लापरवाही सामने आई है. 1275 विद्यालयों ने अभी तक रिपोर्ट अपलोड नहीं की है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगते हुए 18 जुलाई तक का समय दिया है.

Aurangabad IFA Reporting : औरंगाबाद जिले में स्कूली बच्चों को आयरन-फोलिक एसिड (IFA) गोली वितरण की ऑनलाइन रिपोर्टिंग में बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (पीएम पोषण योजना) प्रियंका कुमारी ने समीक्षा के बाद 1275 विद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगते हुए 18 जुलाई तक लंबित रिपोर्ट अपलोड करने का निर्देश दिया है.

2304 में से केवल 1029 विद्यालयों ने की ऑनलाइन रिपोर्टिंग

समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले के 2304 विद्यालयों में से केवल 1029 विद्यालयों ने ही ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आयरन-फोलिक एसिड (IFA) गोली सेवन से संबंधित आंकड़े दर्ज किए हैं. जबकि 1275 विद्यालयों की रिपोर्ट अब भी लंबित है, जिसे विभाग ने गंभीर लापरवाही माना है.

डीपीओ ने जारी किया स्पष्टीकरण, 18 जुलाई तक का दिया समय

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (पीएम पोषण योजना) प्रियंका कुमारी ने सभी प्रखंड साधन सेवियों और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने निर्देश दिया है कि 18 जुलाई तक हर हाल में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लंबित आंकड़ों की प्रविष्टि पूरी की जाए.

समय सीमा के बाद होगी विभागीय कार्रवाई

डीपीओ ने बताया कि पूर्व में प्रत्येक माह की पांच तारीख तक पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी. उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय-सीमा के बाद भी रिपोर्टिंग पूरी नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी विभाग की प्राथमिकता

प्रियंका कुमारी ने कहा कि आयरन-फोलिक एसिड वितरण जैसी स्वास्थ्य योजनाओं की प्रभावी निगरानी और शत-प्रतिशत ऑनलाइन रिपोर्टिंग सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

देव प्रखंड सबसे आगे, ओबरा सबसे पीछे

समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, देव प्रखंड में 79 प्रतिशत विद्यालयों ने ऑनलाइन रिपोर्टिंग की है, जबकि बारुण 64 प्रतिशत और नवीनगर 54 प्रतिशत के साथ अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में हैं. वहीं ओबरा प्रखंड 24 प्रतिशत और मदनपुर 26 प्रतिशत रिपोर्टिंग के साथ सबसे पीछे रहे हैं. इन प्रखंडों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं.

Also Read : औरंगाबाद डीएम ने की जनशिकायतों की सुनवाई, एनटीपीसी भूमि, अतिक्रमण और जमाबंदी समेत कई मामलों में दिए अहम निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >