Aurangabad News: औरंगाबाद में नक्सली साजिश नाकाम, पचरूखिया के जंगल से छह प्रेशर आईईडी बरामद

Aurangabad News: नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई में मदनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी अजय पासवान शामिल थे.

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के अति नक्सल प्रभावित मदनपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी इलाके में स्थित पचरूखिया के जंगल में पुलिस ने एक बार फिर नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. सुरक्षा बलों को विस्फोट कर उड़ाने की मंशा को समय रहते ध्वस्त कर दिया गया.सीआरपीएफ और औरंगाबाद की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन-तीन किलो का छह प्रेशर आईईडी बरामद किया है. छापेमारी और बरामदगी से संबंधित जानकारी सदर एसडीपीओ दो अमित कुमार ने मीडिया से साझा की है.

कुछ प्वाइंट को चिन्हित कर छापेमारी

अमित कुमार ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे संयुक्त ऑपरेशन में छह प्रेशर आईईडी बरामद किया गया है. नक्सलियो की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अम्बरीश राहुल के निर्देश पर एसडीपीओ सदर दो और केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल (कोबरा-205) वाहिनी के सहायक समादेष्ठा उपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरूखिया के पहाड़ी व जंगली इलाके के कुछ प्वाइंट को चिन्हित कर छापेमारी की गयी. 18 सितंबर को पचरूखिया एफओबी क्षेत्र में छह विभिन्न जगहों से तीन-तीन किलो का छह प्रेशर आईईडी बरामद किया गया और उसे यथावत स्थान पर ही सुरक्षात्मक तरीके से नष्ट कर दिया गया.

पचरूखिया के जंगल से लगातार मिल रहे विस्फोटक

इस छापेमारी अभियान के फलस्वरूप नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा हुआ है .नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई में मदनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी अजय पासवान शामिल थे. ज्ञात हो कि पचरूखिया के जंगल से लगातार विस्फोटक मिल रहे है. इसी माह दो प्रेशर आईईडी बरामद किया गया था. वैसे पिछले एक वर्ष की बात करें तो दो दर्जन के करीब आईईडी बरामद कर विस्फोट किये जा चुके है. लगातार मिल रहे आईईडी से नक्सल गतिविधियों को बल मिल रहा है. भले ही राज्य के आलाधिकारी व नेता यह मान चुके है कि नक्सल समस्या खत्म हो गया है,लेकिन जिस तरह से आईईडी मिल रहे है उससे यह कहने में कोई संकोच नहीं होगा कि अभी भी नक्सली अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे है.

इसे भी पढ़ें: स्मार्ट मीटर नहीं लगवाने वालों की खैर नहीं, सरकार का फरमान जारी, कटेगी बिजली

JDU-BJP कितनी सीटों पर लड़ेगी चुनाव हो गया तय, उमेश कुशवाहा बोले- CM नीतीश का कोई विकल्प नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >