मिट्टी की दीवार ढही, एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल

तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गांव के लालचंद सिंह की मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर पास में स्थित कृष्णा सिंह के ईंट के दीवार पर गिर गयी

गोह. गोह प्रखंड के हथियारा गांव में शुक्रवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया. तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गांव के लालचंद सिंह की मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर पास में स्थित कृष्णा सिंह के ईंट के दीवार पर गिर गयी. मिट्टी के भार को ईंट का दीवार सह नहीं सका और वह भी ढह गया. इस घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के वक्त घर के अंदर कृष्णा सिंह की पत्नी मीना देवी, पुत्र मनीष कुमार, पुत्रबधु गुड़िया देवी, शिखा कुमारी और पुत्र अंशु कुमार मौजूद थे. दीवार गिरते ही वे सब दब गये. इसके बाद आसपास के लोग दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला. ग्रा��ीणों ने मिलकर सभी घायलों को नजदीकी निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत समिति सदस्य रामकुमार पासवान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जिला प्रशासन से तत्काल राहत और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >