काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने पीएचसी में कराया पीठ की गांठ का सफल ऑपरेशन, सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर जताया भरोसा

Aurangabad News : काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर पीठ की गांठ का सफल ऑपरेशन कराकर स्वास्थ्य व्यवस्था पर अपना भरोसा जताया है।

Aurangabad News : काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पीठ की गांठ का सफल ऑपरेशन कराया. सर्जन डॉ. विक्रम मेहता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनमोल कुमार की मौजूदगी में सांसद का ऑपरेशन किया. ऑपरेशन सफल होने के बाद सांसद ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया.

सरकारी स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर जताया भरोसा

ऑपरेशन के बाद सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि डॉ. विक्रम मेहता और डॉ. अनमोल कुमार के संयुक्त प्रयास से उनका सफल ऑपरेशन हुआ है. उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए उन्होंने अपना इलाज और ऑपरेशन यहीं कराने का निर्णय लिया. सांसद ने कहा कि चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराकर अपने दायित्व का अच्छी तरह निर्वहन किया है. इसके लिए सभी बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं.

Also Read : बेगूसराय में गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, 8 प्रखंडों की 39 पंचायतें और 189 गांव संभावित बाढ़ प्रभावित

पीएचसी में बेहतर सुविधाओं से आम लोगों को होगा लाभ

सांसद ने उम्मीद जताई कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की जनता को आगे भी बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराता रहेगा. उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा. इससे लोगों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

Also Read : शाम्हो पहुंचे डीएम रिची पांडेय, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से जानीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

सांसद के ऑपरेशन कराने से बढ़ेगा लोगों का भरोसा

सांसद द्वारा स्वयं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर ऑपरेशन कराने से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति लोगों में भरोसा बढ़ाने वाला सकारात्मक संदेश गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि द्वारा सरकारी स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं पर विश्वास जताना क्षेत्र के लिए उत्साहजनक है. इससे लोगों को भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है.

ऑपरेशन के दौरान ये लोग रहे मौजूद

मौके पर काराकाट सांसद प्रतिनिधि पिंटू सिंह, सांसद के निजी सचिव नरेंद्र कुमार, भाकपा माले के प्रखंड सचिव चंद्रमा पासवान, लिपिक अंकित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Also Read : बाबा हरिगिरिधाम जा रही महिला से सोने की चकती झपटने का प्रयास, ई-रिक्शा से गिरकर घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >