मानसिक रूप से पीड़ित दामाद ने सास की हत्या के बाद की आत्महत्या

छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल गांव की घटना

छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल गांव की घटना मेदिनीनगर/औरंगाबाद. झारखंड के छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल गांव में मानसिक रूप से पीड़ित दामाद ने सास की हत्या कर दी. इसके बाद उसके आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना 15 अगस्त यानी शुक्रवार की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कउवल गांव निवासी अशोक प्रजापति की पत्नी सुशीला देवी की हत्या उसके दामाद प्रमोद प्रजापति ने कुदाल से हमला कर की. इसके बाद प्रमोद ने खुद पर भी कुदाल व ईंट से प्रहार किया और गांव से कुछ दूरी पर फोरलेन सड़क किनारे जाकर गिर गया. कुछ ही क्षण में उसकी भी मौत हो गयी. इधर, घटना की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची और आगे की प्रक्रिया में जुट गयी. सूत्रों से जानकारी मिली कि औरंगाबाद जिला अंतर्गत कुटुंबा थाना के खेतपुरा गांव निवासी प्रमोद प्रजापति की शादी 2021 में शोभा देवी से हुई थी. दंपति का तीन साल का एक पुत्र भी है. वैसे प्रमोद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और इलाज के लिए घरवालों ने उसे बुलाया था. दो दिन बाद इलाज के लिए रांची ले जाने की तैयारी थी. शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे अचानक प्रमोद की हालत बिगड़ गयी और उसने घर में रखा कुदाल उठाकर सास पर हमला कर दिया. घटना के बाद उसकी पत्नी और उसकी दो छोटी बहनें सदमे में हैं. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >