Aurangabad News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड को शहर के वार्ड संख्या 20 स्थित दलित टोला में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से सुना. कार्यक्रम का आयोजन वार्ड पार्षद अखिलेश प्रसाद कल्लू की अध्यक्षता में किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.
आम नागरिकों के प्रेरणादायक कार्यों को सामने लाते हैं पीएम
मौके पर सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ आज देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का सशक्त माध्यम बन चुकी है. प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के आम नागरिकों की प्रतिभा, नवाचार, सामाजिक सरोकार, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रेरणादायक कार्यों को देश-दुनिया के सामने लाते हैं.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.
सकारात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को मिला बल
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ ने देशवासियों में सकारात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया है. यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने तथा जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है.
नशामुक्त युवा और स्वस्थ जीवनशैली पर हुई चर्चा
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशामुक्त युवा, टेक्नोलॉजी के माध्यम से इतिहास जानने की पहल, महिलाओं की आर्थिक उन्नति, स्वस्थ जीवनशैली और राष्ट्र निर्माण में युवाओं के योगदान सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर लोगों को जागरूक किया.
प्रधानमंत्री के संदेशों को लोगों ने गंभीरता से सुना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया.
Also Read : नवादा में पंखा ठीक करने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान मौत
जन-जागरण और राष्ट्र निर्माण का अभियान है ‘मन की बात’
भाजपा नेता सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि जन-जागरण और राष्ट्र निर्माण का अभियान बन गया है. इसके माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में बेहतर कार्य कर रहे लोगों और उनकी उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचती है. इससे समाज के अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है.
Also Read : नवादा में भगत सिंह दुर्गा पूजा समिति ने शुरू की 2026 पूजा की तैयारी, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक रहे मौजूद
कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंह, चंदन सिंह, रामरूप सिंह, पप्पू कुमार, अविनाश कुमार, नागा पासवान, विनोद शर्मा, जितेंद्र राम, राजू गुप्ता, मो. आजाकत, बहादुर राम, राहुल कुमार, टुन्ना प्रसाद गुप्ता, तुलसी सिंह, दिनेश प्रसाद, आर्यन राज, मो. सद्दाम, राजू सिंह, रघुनाथ राम, अजय सिंह एवं जय किशोर मिश्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.
Also Read : नवादा के मध्य विद्यालय चौगांव के प्रभारी प्रधानाध्यापक उदय कुमार चौधरी का निधन, शिक्षा जगत में शोक
