Aurangabad News : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किरण प्रभाकर ने इस बार रक्षाबंधन पर्व को अनूठे अंदाज में मनाने का संकल्प लिया है. उन्होंने 800 भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है. इसी संकल्प के तहत वह शुक्रवार को प्रखंड 20 सूत्री कार्यालय पहुंचीं.
800 भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने का लिया संकल्प
किरण प्रभाकर ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व ही नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रेम, विश्वास और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का भी अवसर है. इसी भावना के साथ उन्होंने इस वर्ष 800 भाइयों को रक्षा सूत्र बांधने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सहयोग, भाईचारा और सौहार्द की भावना को मजबूत करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है. रक्षाबंधन के माध्यम से लोगों को एकजुट करने और सामाजिक समरसता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है.
एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित
प्रखंड 20 सूत्री कार्यालय पहुंचने पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने किरण प्रभाकर को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके संकल्प की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सद्भावना और भाईचारे को बढ़ावा देने वाली पहल बताया.
कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
मौके पर प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम कुमार पाठक, प्रखंड 20 सूत्री सदस्य अवधेश पासवान, मनोज केसरी, संजय पासवान, संतोष दबगर, रमेश पासवान, धीरू कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Also Read : कुटुंबा में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन और डिजिटल प्रबंधन पर मंथन
