जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने, मटकी फोड़ समेत कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

Aurangabad News : अंबा के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में जन्माष्टमी पर बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और भारतीय संस्कृति को जाना.

Aurangabad News : सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, अंबा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. सुबह से ही राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों के विद्यालय पहुंचने से परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया. बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और मासूम अदाओं ने शिक्षकों एवं अन्य बच्चों का ध्यान आकर्षित किया.

ड्राइंग, संगीत और नृत्य समेत कई गतिविधियों में बच्चों ने लिया हिस्सा

जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों के बीच विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं. बच्चों ने ड्राइंग, संगीत, नृत्य, नाटक और मटकी फोड़ समेत कई कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं. इस दौरान बच्चों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया.

Also Read : नवादा के वारिसलीगंज बाजार में भटकता मिला बच्चा, पुलिस की तत्परता से मां को सौंपा गया

भारतीय संस्कृति और संस्कारों से कराया गया परिचित

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और संदेशों से परिचित कराया गया. प्राचार्य एस.पी. सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की जानकारी मिलती है. साथ ही उनकी रचनात्मकता, प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता की भावना भी विकसित होती है.

Also Read : रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में 16 महिलाओं का हुआ सफल बंध्याकरण ऑपरेशन

शिक्षिकाओं के सहयोग से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं सुश्री सुप्रिया सिंह, स्मिता सिंह, कंचन महतो, खुशबू सिंह, सुमन कुमारी, खुशी सिंह, प्राची सिंह, दीपांजलि कुमारी एवं वर्षा रजक का महत्वपूर्ण योगदान रहा. विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से बच्चों में अपनी संस्कृति और संस्कारों के प्रति रुचि पैदा होती है. ऐसे कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

Also Read : रजौली के एसडीपीओ गुलशन कुमार को भावभीनी विदाई, रेल डीएसपी के पद पर गया हुआ तबादला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंबुज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >