औरंगाबाद में छात्राओं के बीच वितरित किए गए मूल्य प्रमाण पत्र, विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे

Aurangabad News : ओबरा के राजकीयकृत कन्या उच्च विद्यालय में 11वीं उत्तीर्ण छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए. साथ ही विद्यालय में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.

Aurangabad News : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत कन्या उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिन्हा ने सत्र 2024-25 एवं 2025-26 में 11वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं के बीच मूल्य प्रमाण पत्र का वितरण किया. इस दौरान छात्राओं को समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं.

कार्यालय से भी प्राप्त कर सकती हैं प्रमाण पत्र

प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए मूल्य प्रमाण पत्र पात्र छात्राओं को वितरित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिन छात्राओं ने अब तक अपना प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया है, वे विद्यालय अवधि के दौरान विद्यालय कार्यालय से आकर अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकती हैं.

छात्राओं ने जताया आभार

प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली छात्राओं प्रियांशु कुमारी, अंशु कुमारी, प्रिया कुमारी, गुड़िया कुमारी और सरस्वती कुमारी ने विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया. छात्राओं ने कहा कि 11वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद समय पर प्रमाण पत्र मिलने से आगे की पढ़ाई, नामांकन और अन्य आवश्यक कार्यों में उन्हें काफी सुविधा होगी.

विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे

प्रधानाध्यापक ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय कार्यालय के लिए सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध कराए गए हैं. इन कैमरों के माध्यम से विद्यालय परिसर और शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाएगी. उन्होंने कहा कि इससे शिक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी प्रभावी नजर रखी जा सकेगी.

कार्यक्रम में मौजूद रहे विद्यालय कर्मी

इस अवसर पर विद्यालय सहायक अभिषेक कुमार, पदमा दास सहित विद्यालय के अन्य कर्मी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को शिक्षा के प्रति निरंतर समर्पित रहने और बेहतर भविष्य के लिए मेहनत करने के लिए भी प्रेरित किया गया.

Also Read : औरंगाबाद में पंचतत्व में विलीन हुए बीएसएफ जवान जयंत सिंह, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लगे 'भारत माता की जय' के नारे



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh divedi

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >