औरंगाबाद के देव में निजी विद्यालय संघ की नई प्रखंड कमिटी गठित, सूर्यकांत कुमार बने अध्यक्ष

औरंगाबाद के देव प्रखंड में बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की नई कमिटी का गठन किया गया है. इस बैठक में संघ के विस्तार और निजी विद्यालयों की समस्याओं पर चर्चा हुई. सूर्यकांत कुमार को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया.

Aurangabad News : औरंगाबाद में देव प्रखंड के टीआर कॉन्वेंट में बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने की. इस दौरान संगठन के विस्तार, निजी विद्यालयों की समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में सर्वसम्मति से देव प्रखंड की नई कमिटी का गठन किया गया. संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर कमिटी का विस्तार किया जा रहा है.

संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में संगठन को मजबूत करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में संगठन को विस्तार दिया जा रहा है, ताकि निजी विद्यालय संचालकों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया जा सके.

जिला सचिव रिंकू सिंह ने संगठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने सभी विद्यालय संचालकों से आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ कार्य करने की अपील की.

नई कमिटी में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

बैठक के दौरान देव प्रखंड की नई कमिटी का गठन किया गया. इसमें सूर्यकांत कुमार को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. वहीं बब्लू कुमार को उपाध्यक्ष, अविनाश कुमार चौरसिया को सचिव, प्रमोद कुमार को उपसचिव, शशिरंजन मौआर को कोषाध्यक्ष और सुबोध वैद्य को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई.

नई कमिटी के गठन के बाद पदाधिकारियों ने संगठन के हित में काम करने और निजी विद्यालय संचालकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया.

निजी विद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण

संघ के संरक्षक सत्येंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि निजी विद्यालय समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की कई योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में विद्यालय संचालकों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है.

उन्होंने सभी विद्यालय संचालकों से बिना किसी दबाव के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए काम करने का आह्वान किया.

बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार कश्यप, अजीत कुमार, धीरेन्द्र दुबे, सुनील कुमार सिंह, कृष्णकांत सिंह और नीरज कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

संगठन और शिक्षा के हित में काम करने का संकल्प

नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सूर्यकांत कुमार ने कहा कि सभी विद्यालय संचालक आपसी मतभेद को दूर कर एकजुट होकर संगठन और शिक्षा के विकास के लिए काम करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से निजी विद्यालयों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा.

बैठक के अंत में जिला महासचिव संतोष कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने कहा कि जिला इकाई विद्यालय संचालकों की हर समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी संगठन को मजबूत बनाने का कार्य जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >