PhonePe ट्रांजेक्शन के नाम पर साइबर फ्रॉड, दुकानदार के खाते से उड़ाए 10 हजार

Aurangabad News: दाउदनगर में एक कपड़ा दुकानदार साइबर ठगी का शिकार हो गया. फोनपे से भुगतान करने के बहाने ठग ने मोबाइल से छेड़छाड़ कर खाते से 10 हजार रुपए उड़ा दिए. पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

Aurangabad News(ओम प्रकाश): जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला गोरडीहां निवासी कपड़ा दुकानदार अशोक साव से जुड़ा है, जो साइबर ठगी का शिकार हो गए. पीड़ित दुकानदार की कपड़े की दुकान एनएच-120 स्थित गोह-गया जी रोड पर मखरा पुल के पास है.

दुकानदार के मोबाइल में गेम ऐप इंस्टॉल मिला

दुकानदार अशोक साव ने बताया कि शाम के समय एक अनजान व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और करीब दो सौ रुपए मूल्य का कपड़ा खरीदा. खरीदारी के बाद उसने फोनपे के माध्यम से भुगतान करने की बात कही. कुछ देर बाद दुकानदार ने बताया कि उसके मोबाइल पर पैसे आने का कोई संदेश नहीं मिला है. इस पर उस व्यक्ति ने कहा कि वह खुद मोबाइल देखकर भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर देता है. आरोप है कि अनजान व्यक्ति ने दुकानदार का मोबाइल हाथ में लेकर कुछ छेड़छाड़ की. इसके बाद वह वहां से चला गया.

थोड़ी देर बाद जब दुकानदार ने मोबाइल की जांच की, तो उसमें एक गेम ऐप लोड मिला. साथ ही उसके बैंक खाते से 10 हजार रुपए निकाले जा चुके थे और 15 हजार रुपए का ड्यूज भी कर दिया गया था. इतना ही नहीं, उसके पे फोन नंबर को भी लॉक कर दिया गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद पीड़ित दुकानदार काफी परेशान हो गया. उसने दाउदनगर थाना पहुंचकर आवेदन दिया और मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने भी साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Also Read: राजीव कुमार बबलू की रालोमो में वापसी, राजद छोड़ फिर थामा उपेंद्र कुशवाहा का साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >