लाखों रुपये की स्पिरिट लदी कार जब्त, वाहन चालक फरार

माली पुलिस ने धमनी पेट्रोल के समीप से की कार्रवाई

कुटुंबा/नवीनगर. माली थाना की पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के दौरान भारी मात्रा में स्पिरिट लदी एक कार जब्त की है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंहा ने गुरुवार की रात थाना क्षेत्र के धमनी गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप से की है. उन्होंने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर गश्त तेज कर दी. इसी क्रम में नवीनगर-बैरिया पथ पर दक्षिण दिशा की ओर से आती हुई एक गाड़ी की लाइट दिखाई दी. वाहन के अनियंत्रित रफ्तार को देखकर पुलिस को कुछ शक और बढ़ गयी. पुलिस ने वाहन चालक को गाड़ी रोकने के लिए संकेत करना चाहा. इतने में धंधेबाज अपने आप को पुलिस से घिरता देखकर उनके चंगुल से निकलने के लिए गाड़ी लेकर भागने लगे. हालांकि, पुलिस के जवानों ने भी उसका पीछा नहीं छोड़ा. इसके बावजूद चालक व उसपर सवार धंधेबाज सड़क पर कार छोड़कर फरार हो गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त वाहन को कब्जे में लेकर जब तलाशी ली गई तो उसके अंदर 10 प्लास्टिक के गैलेन से तकरीबन 400 लीटर कच्चा स्पिरिट बरामद किया गया. वाहन चालक व उसके मालिक के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >