Bihar News: पेपरलेस हुआ औरंगाबाद सदर अस्पताल, रजिस्ट्रेशन काउंटर से मिल रहा टोकन रसीद

Bihar News: औरंगाबाद के सदर अस्पताल पेपरलेस हो गया है. अब रजिस्ट्रेशन काउंटर से टोकन रसीद मरीजों को मिल रहा है.

Bihar News: औरंगाबाद जिले के सदर अस्पताल थोड़ा और हाईटेक हो गया है. डायग्नोसिस कार्य पूरी तरह पेपरलेस हो गया. अब यहां मरीजों को रजिस्ट्रेशन काउंटर से पर्ची की जगह टोकन रसीद मिल रही हैं और उस रसीद पर ही चिकित्सक मरीज को देख रहे है उनके द्वारा लिखा गया एडवाइस सभी विभागों को ऑनलाइन पहुंच रही है.

अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक हेमंत राजन ने बताया कि मुख्यमंत्री डिजिटल योजना के तहत पूर्व से ही यह निर्धारित था कि सदर अस्पताल के कार्य को पेपरलेस करना है, लेकिन पैथोलॉजिकल लैब के इंटीग्रेशन नहीं होने के कारण यह कार्य पहले नहीं शुरू हो सका था. सभी कार्य इंटीग्रेट होने के बाद आज से यहां इलाज, जांच और दवा वितरण का कार्य पेपरलेस कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि मरीज को अब कही बताने की या पर्ची दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Also Read: Bihar Crime News: पत्नी के सामने हैवान बाप ने बनाया सगी बेटी को हवस का शिकार, फिर पीड़ता ने कर दिया…

टोकन दिखाने के बाद उनकी सारी जांच भी हो जाएगी और दवा काउंटर से दवा भी मिल जाएगी. इतना ही नहीं जांच रिपोर्ट भी चिकित्सक के पास पहुंच जाएगी. पेपरलेस कार्य की शुरुआत होने के बाद स्वास्थ्य प्रबंधक ने सभी जगहों पर घूमकर उसका जायजा लिया. उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सकों एवं विभागों के कर्मियों को इसकी विधिवत ट्रेनिंग दे दी गई है और चिकित्सकों को लैपटॉप उपलब्ध करा दी गयी है. शुरुआती दौर में थोड़ी बहुत जो भी परेशानियां आ रही है उसे भी शीघ्र ही दूर कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >