Bihar Crime News: नहर से तैरता मिला लड़की का शव, 15 अगस्त को हुई थी लापता, जानिए पूरा मामला

Bihar Crime News: बड़ी खबर औरंगाबाद जिले से है जहां एक 14 साल की लड़की का शव नहर में तैरता हुआ मिला. लड़की 15 अगस्त को ही लापता हुई थी. जिसके बाद आज शनिवार की सुबह नहर में शव मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Bihar Crime News: शनिवार की सुबह औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में नहर से एक लड़की का शव मिला. लड़की की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के तेंदुआ हरकेश निवासी सोनाली कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है. पूरा मामला मौलाबाग स्थित पटना मेन कैनाल नहर का है. हालांकि, अब तक यह पता नहीं चल सका है कि लड़की आखिर नहर में कैसे गिरी. शव मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची.

15 अगस्त को कोचिंग से नहीं पहुंची घर

इस दौरान एक ग्रामीण द्वारा बताया गया कि लड़की 15 अगस्त के दिन डिहरा स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान से झंडा फहराने के बाद वापस अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान किसी मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा उसके साथ मारपीट की गई. जिससे वह डरकर भागने लगी. इस दौरान वह नहर में कैसे गिरी, यह किसी को नहीं पता. जब शाम तक लड़की अपने घर पर नहीं पहुंची तो ग्रामीण और परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई. लेकिन, सोनाली का कुछ पता नहीं चल सका.

घूमने गए लोगों ने शव को तैरता देखा

बताया जाता है कि शनिवार की सुबह नहर की ओर घूमने गए लोगों ने लड़की का शव नहर में तैरते हुए देखा. इसके बाद फौरन ही पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर सुदीश कुमार, पीएसआई भाषा पल्लवी और आदित्य कुमार मौलाबाग नहर पुल पर पहुंच गए. पुलिस ने लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है. आगे की कार्रवाई भी की जा रही है.

Also Read: Janmashtami 2025: पटना के इस्कॉन मंदिर में भव्य तैयारी, थाईलैंड-बैंकॉक से मंगाए गए फूल, रात 1 बजे तक खुला रहेगा दरबार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >