लीड... उमगा पहाड़ पर लगेगा रोपवे, प्रभारी मंत्री ने दिया आश्वासन

AURANGABAD NEWS.मदनपुर में दो दिवसीय उमंगेश्वरी महोत्सव का आगाज रविवार को बिहार गीत से हुआ. महोत्सव का उद्घाटन लघु जल संसाधन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन, रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, कुटुंबा विधायक ललन राम, बाराचट्टी विद्यायक ज्योति मांझी, जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, जिला पार्षद शंकर यादवेंदु, प्रमुख सोनी देवी व अन्य ने दीप जलाकर किया.

मदनपुर में दो दिवसीय उमंगेश्वरी महोत्सव का आगाज

फोटो- 23- महोत्सव का उदघाटन करते प्रभारी मंत्री व अन्य फोटो- 24- महोत्सव में उपस्थित लोग प्रतिनिधि, मदनपुर मदनपुर में दो दिवसीय उमंगेश्वरी महोत्सव का आगाज रविवार को बिहार गीत से हुआ. महोत्सव का उद्घाटन लघु जल संसाधन मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन, रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, कुटुंबा विधायक ललन राम, बाराचट्टी विद्यायक ज्योति मांझी, जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, जिला पार्षद शंकर यादवेंदु, प्रमुख सोनी देवी व अन्य ने दीप जलाकर किया. उद्घाटन के बाद अतिथियों का स्वागत गीत के साथ अभिनंदन किया गया. प्रभारी मंत्री ने कहा कि उमगा पहाड़ जो 52 देवी-देवताओं का शक्तिपीठ है, यह बेहद ही अलौकिक एवं ऐतिहासिक धरोहर है. ऐसी मान्यता है कि यहां के दर्शन करने से श्रद्धालुओं की हर मनोकमना पूर्ण होती है. बिहार सरकार जिले के सभी ऐतिहासिक धरोहर के विकास को लेकर दृढ संकल्पित है. मुख्यमंत्री जो विकास पुरुष के रूप में जाने जाते हैं, वो बिहार के लिए हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं. उमगा जैसे ऐतिहासिक धर्मस्थल पर रोपवे लगाने के लिए वे लोग हमेशा पर्यासरत हैं. वे सौभाग्यशाली हैं कि ऐसी ऐतिहासिक धरोहर को संजोने वाले जिले के प्रभारी हैं. सभी लोग एकजुट होकर आपसी सहयोग एवं प्रशासन के सहयोग से इसके सौंदर्यीकरण एवं इसके विकास पर काम करेंगे, ताकि इसके महत्व और अधिक हो एवं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का सृजन हो सके.

रोपवे निर्माण के लिए बनेगी नयी कमेटी

रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि उमंगेश्वरी महोत्सव इस ऐतिहासिक धरोहर को जागृत व प्रचलित करने का उत्कृष्ट माध्यम है. यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं है. एनडीए की सरकार हर सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित व सुरक्षित रखने को लेकर दृढसंकल्पित है. मुख्यमंत्री ने हमेशा बिहार को आगे की ओर ले जाने व विकसित करने का काम किया है. उनकी कोशिश रहेगी कि रोपवे का निर्माण हो. इसके लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है. बहुत जल्द एक नयी कमेटी का गठन कर इसके विकास पर काम किया जायेगा. मौके पर समाजसेवी हरेंद्र सिंह सहित अन्य समाजसेवी व स्थानीय लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >