झारखंड में अनियंत्रित हाइवा ने कार में मारी जोरदार टक्कर, बिहार के 9 लोग गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

Bihar Accident News: झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर चंपावत गांव के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने चारपहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में चारपहिया वाहन पर सवार बिहार के औरंगाबाद जिला के रहने वाले एक ही परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Bihar Accident News: झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर चंपावत गांव के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने चारपहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में चारपहिया वाहन पर सवार बिहार के औरंगाबाद जिला के रहने वाले एक ही परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों का इलाज शुक्रवार की रात सदर अस्पताल में कराया गया. वहीं आधा दर्जन लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया.

घायलों में औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र के मनसारा गांव निवासी 62 वर्षीय जन्नत अंसारी, 32 वर्षीय मो आसिफ अंसारी, दो वर्षीय मासूम आदिल हुसैन, 45 वर्षीय साबना तबसुम, 21 वर्षीय सबा परवीन, 35 वर्षीय साबिया परवीन, दो वर्षीय मासूम चाहत खातून, तीन वर्षीय मासूम मो असद, दो वर्षीय मासूम मो साद समेत अन्य लोग शामिल हैं.

अंतिम संस्कार से लौट रहा था परिवार

शुक्रवार की रात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायलों ने बताया कि सभी लोग अपने घर मनसारा गांव से छतरपुर में अपने किसी निजी रिश्तेदार के हुई मौत में मिट्टी मंजिल के लिए शुक्रवार की सुबह 10:00 चारपहिया वाहन से निकले थे. छतरपुर में मिट्टी मंजिल का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग रात्रि 8:00 बजे छतरपुर से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर चंपावत गांव के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने चारपहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चारपहिया वाहन पर सवार सभी नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Also Read: बिहार में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा मैं जीवन से…

स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर घायलों की सूचना पर समाजसेवी सह कांग्रेस नेता शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान सदर अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हाल-चाल जाना. वही इलाज की प्रक्रिया में मदद की.

सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने हायर सेंटर किया रेफर

सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने आधा दर्जन लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. कुछ लोगों ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी. सूचना पर सभी घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हाल-चाल जाना. इसके बाद परिजनों के सहयोग से समाजसेवी सल्लू खान ने निजी एंबुलेंस से डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद आधा दर्जन घायलों को ट्रामा सेंटर बनारस भेजवाया.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >