तस्वीर.

औरंगाबाद के बारुण में सर्वेश्वरी समूह आश्रम का 66वां स्थापना दिवस, प्रभातफेरी में दिया मानव सेवा का संदेश

औरंगाबाद के बारुण में सर्वेश्वरी समूह आश्रम ने अपना 66वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर सामूहिक श्रमदान, प्रभातफेरी और मानव सेवा पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

Sarveshwari Group: औरंगाबाद जिले के बारुण स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम शाखा का 66वां स्थापना दिवस सोमवार को सादगी, श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया. स्थापना दिवस के अवसर पर दिनभर आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसमें आश्रम के स्थानीय सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

सामूहिक श्रमदान के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत

स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत अहले सुबह आश्रम परिसर में सामूहिक श्रमदान के साथ हुई. इसके बाद आश्रम परिसर से प्रभातफेरी निकाली गयी. वाहनों के काफिले के साथ निकली प्रभातफेरी में शामिल सदस्य मानव सेवा और सामाजिक सद्भाव से जुड़े संदेश दे रहे थे.

प्रभातफेरी बारुण आश्रम से निकलकर मोहनगंज, मस्तूल बारुण, बरुआ पुल, केशव मोड़, सोननगर और बारुण बाजार समेत विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस आश्रम परिसर पहुंची. इस दौरान मार्ग में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रभातफेरी का स्वागत किया.

आश्रम ध्वज का किया गया ध्वजारोहण

प्रभातफेरी के आश्रम परिसर लौटने के बाद आश्रम ध्वज का विधिवत ध्वजारोहण किया गया. इसके बाद आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये.

मानव सेवा को बताया सच्ची साधना

स्थापना दिवस के अवसर पर 'मानव सेवा ही ईश्वर सेवा' विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गयी. इसमें सर्वेश्वरी समूह के 66 वर्षों के सफर और समाजहित में किये गये कार्यों पर चर्चा की गयी.

गोष्ठी में कहा गया कि परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम ने जिस जनकल्याण और मानव सेवा के उद्देश्य से सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी, उसे आगे बढ़ाना प्रत्येक सदस्य का दायित्व है. वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है. समाज के उपेक्षित, असहाय और जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से सहायता करना ही सच्ची साधना है.

महाप्रसाद के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. स्थापना दिवस समारोह में नागेंद्र सिंह, रामशकल गुप्ता, टिंकू कुमार, गुड्डू यादव, नंदन प्रजापति, VIP नेता रंजीत चौधरी, संतोष विश्वकर्मा, नितेश सिंह, बबली गुप्ता, अमन कुमार, कुंदन कुमार, कौशल कुमार, लाला कुमार, अनिल कुमार, विनय कुमार, बिट्टू गुप्ता, ओमप्रकाश कुमार, राजेश गुप्ता, आकाश कुमार, किशोरी कुमार, मनोज चौधरी, ललन चौधरी, विशाल सोनी, उमाशंकर, बनारसी गुप्ता, बृजनंदन चौधरी, गोलू, बब्लू सिंह और धींजन कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजू रंजन

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >