औरंगाबाद में बाबा गणिनाथ गोविंद मंदिर में 19 सितंबर को होगी पूजा, तैयारी को लेकर बनी सहमति

दाउदनगर में अखिल भारतीय हलवाई वैश्य सभा की शाखा ने 19 सितंबर को बाबा गणिनाथ गोविंद मंदिर में आयोजित होने वाले वार्षिक पूजा, हवन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की. समाज की आस्था और परंपरा से जुड़े इस आयोजन में सभी स्वजातीय लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया गया है.

Aurangabad News : औरंगाबाद के दाउदनगर में अखिल भारतीय मध्यदेशीय हलवाई वैश्य सभा, शाखा दाउदनगर की बैठक पुराना शहर स्थित रंजीत कुमार के आवास पर हुई. इसमें समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ आगामी धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया.

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 19 सितंबर को सोन नद के तट स्थित बाबा भूतनाथ प्रांगण में स्थापित श्री श्री 1008 बाबा गणिनाथ गोविंद मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में समाज के सभी स्वजातीय लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गयी.

आस्था और परंपरा से जुड़ा है आयोजन

बैठक में सदस्यों ने कहा कि बाबा गणिनाथ गोविंद की पूजा-अर्चना समाज की आस्था और परंपरा से जुड़ी है. हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में समाज के लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल होते हैं. इस वर्ष भी कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गयी.

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में मुख्य संयोजक प्रह्लाद प्रसाद, अध्यक्ष टिंकू कुमार, दीपक कुमार, मंजित अमन, उपेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक अवधेश प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, बब्लू कुमार, बंधु कुमार, नंद कुमार, उपाध्यक्ष अजय कुमार, युवा अध्यक्ष रंजन कुमार, सत्येंद्र कुमार, भोला प्रसाद और कुंदन कुमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे. सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >