औरंगाबाद में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, महिला समेत दो घायल

Aurangabad News: मदनपुर थाना क्षेत्र के अंजनवा गांव में सोमवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में एक महिला समेत दो लोग

Aurangabad News: मदनपुर थाना क्षेत्र के अंजनवा गांव में सोमवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए. घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा -तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई और फिर मारपीट शुरू हो गई.

मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल

इस दौरान एक पक्ष के बालकेश्वर साव के 45 वर्षीय पुत्र अशोक साव तथा दूसरे पक्ष के मुन्ना साव की 23 वर्षीय पत्नी सरिता देवी घायल हो गईं.घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मदनपुर ले जाया गया. वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में छोटे-छोटे विवाद अक्सर तूल पकड़ लेते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं.

Aurangabad News: पुलिस जांच में जुटी, पूछताछ जारी

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है, हालांकि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है.वैसे मामले की सूचना मदनपुर थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. थाना स्तर पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

ALSO READ: औरंगाबाद के बालीगांव को 9 जुलाई को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vinay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >