औरंगाबाद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Aurangabad News: बारुण थाना क्षेत्र के गेमन पुल के समीप शनिवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र

Aurangabad News: बारुण थाना क्षेत्र के गेमन पुल के समीप शनिवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के मखरा पंचायत अंतर्गत बरियो बिगहा टोला निवासी भोला यादव के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार शनिवार की रात किसी कार्यवश गेमन पुल से गुजर रहा था.

गंभीर रूप से घायल हुआ युवक

इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.युवक की असमय मौत से बरियो बिगहा टोला समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.स्थानीय लोगों ने बताया कि सूरज मिलनसार स्वभाव का था.

ALSO READ: औरंगाबाद में वेंटीलेटर से घर में घुसे चोर, साढ़े तीन लाख की संपत्ति और जन्मदिन का सामान लेकर फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajuranjan kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >