सोन नदी में डूबा वृद्ध, खोज में जुटी एसडीआरएफ

भैंस को निकालने के लिए वे सोन नदी में गये और डूब गये. घटना की सूचना मिलते ही को सीओ शैलेंद्र कुमार यादव दल-बल के साथ घट

दाउदनगर. दाउदनगर थाना क्षेत्र के अंछा के समीप सोन नदी में 70 वर्षीय वृद्ध डूब कर लापता हो गया. वृद्ध की पहचान अंछा गांव निवासी रामकिशुन यादव के पुत्र रामप्रवेश यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर उनकी भैंस सोन नदी के पानी में चली गयी थी. भैंस को निकालने के लिए वे सोन नदी में गये और डूब गये. घटना की सूचना मिलते ही को सीओ शैलेंद्र कुमार यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. शुक्रवार की शाम तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश करने का प्रयास किया गया, लेकिन गोताखोर सफल नहीं हो सके. सीओ ने बताया कि शनिवार को भी सुबह से कुछ स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ नासरीगंज के कुछ गोताखोरों को भी लगाया गया है. वैसे एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है. संवाद भेजे जाने तक लापता वृद्ध का पता नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >