पुल में बहकर लापता हुए बच्चे को देखने जा रही महिला की दुर्घटना में मौत, पति घायल

रामाबांध बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई घटना

रामाबांध बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई घटना औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के रामाबांध बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई. वहीं उसका पति घायल हो गया. मृतका की पहचान रिसियप थाना क्षेत्र के सुंदरगंज गांव निवासी मो फारूक की पत्नी रेहाना खातून के रूप में हुई है. वही उसका पति मो फारूक घायल हो गया. घटना शुक्रवार की दोपहर की है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि नौ अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन औरंगाबाद शहर के टिकरी रोड स्थित पूल पर खेलने के दौरान पानी के तेज धार में डूबकर एक मासूम लापता हो गया था. एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मासूम का शव बरामद नहीं हुआ. मो फारूक अपनी पत्नी रेहाना खातून को लेकर टिकरी रोड स्थित पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे. जैसे ही रामाबांध बस स्टैंड के समीप पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी और उस पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने रेहाना खातून का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल पति मो फारूक का इलाज किया गया. इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. अस्पताल कर्मियों ने घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि मृतका रेहाना की तीन बेटी व दो बेटे हैं. पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >