नक्‍सलियों ने चिपकाया पोस्‍टर, अपने साथी की मौत का बदला लेने का किया ऐलान

गोह : पिछले दिनों भाकपा माओवादी संगठन के पूर्व एरिया कमांडर अंजनी की हत्या मामले में माओवादी संगठन ने पोस्टर चिपका कर बदला लेने का एलान किया है. हसपुरा बाजार के चौक चौराहों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में नक्सलियों द्वारा चिपकाये गये पोस्टर से अचानक लोगों में दहशत कायम हो गया. पोस्टर कब चिपकाया गया […]

गोह : पिछले दिनों भाकपा माओवादी संगठन के पूर्व एरिया कमांडर अंजनी की हत्या मामले में माओवादी संगठन ने पोस्टर चिपका कर बदला लेने का एलान किया है. हसपुरा बाजार के चौक चौराहों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में नक्सलियों द्वारा चिपकाये गये पोस्टर से अचानक लोगों में दहशत कायम हो गया. पोस्टर कब चिपकाया गया इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन गुरुवार की सुबह अचानक लोगों की निगाह उस पर पड़ी तो वे माजरा समझ गये.

पोस्टर में संगठन ने स्पष्ट तौर पर लिखा है कि लालचंद पासवान उर्फ अंजनी की हत्या एक साजिश के तहत की गयी है.अंजनी की हत्या पार्टी द्वारा नहीं की गयी, बल्कि वह पार्टी का सदस्य था. साजिश के तहत दुष्प्रचार किया जा रहा है. उसकी हत्या अपराधियों द्वारा साजिश के तहत की गयी. संगठन ने हत्यारे की पहचान कर ली है. उसकी शहादत बेकार नहीं जायेगी. पोस्टर में यह भी लिखा गया है कि प्रशासन कुछ दबंग व्यक्ति के कहने पर निर्दोष लोगों को फंसा रही है.
इधर, जानकारी मिली की काली स्थान, डिंडीर चौक, डिंडिर मध्य विद्यालय, दरवारी बिगहा, मध्य विद्यालय दिलावरपुर, पांडेय बिगहा पुल, बघोई पुल, त्रिसंकट मोड़, अमझर शरीफ व हसपुरा बस स्टैंड में बने यात्री शेड में चिपकाया गया था. हसपुरा थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया कि पोस्टर साटे जाने की सूचना उन्हे मिली थी. यह असमाजिक तत्वों का काम है, लेकिन पोस्टर हमे नहीं मिली है. हालांकि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >