अरवल एसपी का जनता दरबार: सुनीं लोगों की समस्याएं, पुलिस अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

Arwal News: अरवल में आयोजित जनता दरबार में दर्जनों लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे. एसपी नवजोत सिमी ने सभी मामलों की सुनवाई कर संबंधित पुलिस अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए.

Arwal News: (निशिकांत की रिपोर्ट) पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को एसपी के समक्ष रखा. जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरतापूर्वक और ध्यानपूर्वक सुना. लोगों ने विभिन्न प्रकार के मामलों के समाधान के लिए आवेदन और शिकायतें प्रस्तुत कीं.

संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

एसपी नवजोत सिमी ने प्राप्त शिकायतों और आवेदनों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने सभी मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजन और पुलिस प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत बनाना तथा लोगों की समस्याओं का शीघ्र और न्यायोचित समाधान सुनिश्चित करना है.

जनसुनवाई के प्रति पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध

एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रतिबद्ध है. जनता दरबार जैसे कार्यक्रमों से लोगों को अपनी बात सीधे पुलिस प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिलता है, जिससे शिकायतों का बेहतर और तेज निस्तारण संभव हो पाता है.

Also Read: NIT पटना की श्रद्धा झा को मिला 41.37 लाख का पैकेज, कुल 550 छात्रों का अलग-अलग कंपनियों में हुआ चयन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >